
दुनियाभर में योग को पहचान दिलाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव आज बिहारशरीफ आएंगे। तय समय के मुताबिक बाबा रामदेव दोपहर बाद बिहारशरीफ पहुंचेंगे और शाम चार बजे बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होंगे और योग से निरोग रहने के उपाय बताएंगे। आपको बता दें कि पहली बार बाबा रामदेव बिहारशरीफ में रुककर तीन दिन रुककर लोगों को योग सिखाएंगे। इसके लिए कि 9 से 11 मई तक दीपनगर के मिथिलेश स्टेडियम में पंतजलि योग पीठ के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए बाबा रामदेव बिहारशरीफ आने वाले हैं । योग शिविर में लोगों को योग सिखाने के साथ- साथ निरोग रहने के तरीके भी बताएंगे। बाबा रामदेव के आगमन को देखते हुए तैयारियां जोरों पर है। योग शिविर स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
नालंदा भी जाएंगे रामदेव
बुधवार को सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक योग शिविर लगेगा। उसी दिन शाम को नालंदा के रासबिहारी हाई स्कूल में विशेष शिविर में रामदेव बाबा भाग लेंगे। गुरुवार को सुबह योग शिविर लगाया जायेगा। शाम को पांच बजे से महिलाओं और बच्चों के लिए स्पेशल शिविर लगेगा। शुक्रवार को सुबह में योग सिखाने के बाद बाबा गया के लिए रवाना हो जायेंगे।
मुफ्त में मिलेगा चिकित्सा सलाह
योग शिविर में एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा। इसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आये दर्जनभर वैद्य लोगों के असाध्य बीमारियों के निपटने का तरीका बतायेंगे। लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक और यौगिक परामर्श दिया जायेगा।
योग शिविर में क्या-क्या लेकर आएं-
1. पानी की बोतल ताकि प्यास लगने पर बाहर न जाना पड़े।
2. बिछाने के लिए एक चादर।
3. जूते-चप्पल रखने के लिए एक पॉलीथिन।
लोगों को ले जाने के लिए चलेंगी 50 बसें:-
योगशिविर को देखते हुए सुबह चार बजे से ही टेम्पो चलाया जायेगा। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों को लोगों को लाने ले जाने के लिए 50 बसों की भी व्यवस्था की गई है।
योग शिविर को लेकर लोगों में उत्साह-
योग शिविर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। हर कोई बाबा रामदेव से योग सीखकर निरोग रहना चाह रहा है। ऐसे में नालंदा लाइव आप से अपील भी करता है कि योग सीखिए निरोग रहिए।