बिहारशरीफ में कांग्रेस ने निकाला सदभावना मार्च, केक भी काटा

0

नालंदा जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी का 135वें स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया और केक काटा. आपको बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी

सेवा दल का भी स्थापना दिवस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा दल का 97 वां स्थापना दिवस भी मनाया, इस मौके पर सेवादल के अध्यक्ष बच्चू जी को गांधी टोपी और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही लोगों ने संविधान की रक्षा करने का प्रण भी लिया

गांधी मूर्ति तक सदभावना मार्च
नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप कुमार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता राजेन्द्र आश्रम से गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ देश बचाओ जैसे नारे लगाते भी दिखे. सभी कार्यकर्ता आपसी भाईचारे का भी संदेश दे रहे थे. सब एक साथ हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई के नारे भी लगा रहे थे. गाँधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता राकेश यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राकेश यादव की हाजीपुर में गोलीमारकर हत्या कर दी गई है .

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…