एक्शन में डीएम साहब… 2अफसरों की नौकरी गई, 24 अफसरों को नोटिस

0

नालंदा जिला में ड्यूटी से गायब रहने वाले 24 अफसरों पर गाज गिरी है। नालंदा के डीएम डॉ. त्यागराजन ने जिन 24 अफसरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उसमें जिले के कई बड़े अफसर भी शामिल हैं। इन अफसरों को मलमास मेला के दौरान राजगीर में ड्यूटी पर लगाया गया है। लेकिन डीएम साहब के औचक निरीक्षण में ये अफसर ड्यूटी पर गायब मिले। दरअसल, 23 मई को रात 11.30 बजे से सुबह 3 बजे तक ये लोग अपनी ड्यूटी से नदारद से। जिसके बाद डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

कौन-कौन अफसर ड्यूटी से गायब थे जानिए
दाउद कुमार राय, जिला गव्य विकास पदाधिकारी
राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, राजगीर
ब्रजेश चन्द्र सुधाकर, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला विकास निगम
पूनम कुमारी,श्रम अधीक्षक,
जितेंद्र कुमार, डेयरी फिल्ड ऑफिसर,
इस्मत, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सिलाव
अरविंद कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हरनौत
रेणु कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हरनौत
सुशीला कुमारी, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई अनुमंडल, हिलसा
अजीत कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, अस्थावां
डॉ. मिथिलेश कुमार सिन्हा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,गिरियक
डॉ. मो. परवेज अख्तर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, राजगीर
डॉ. कविता ए राउत, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी बेलछी
डॉ. मनोज कुमार वर्मा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, चंडी
ज्योति कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका,थरथरी
शबनम कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका, हिलसा
चंचला कुमारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, बिहारशरीफ
अल्पना, सहायक साधन सेवी, सर्वशिक्षा अभियान
कौशल किशोर, कृषि समन्वयक, एकंगरसराय
अविनाश कुमार, कृषि समन्वयक,हिलसा
अनुराग कुमार, कनीय अभियंता एसएसए, रहुई
संजीव कुमार सिंह,सहायक अभियंता पथ प्रमंडल, हरनौत

किन दो अफसरों की नौकरी गई
मलमास मेला के दौरान थरथरी की महिला पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी और हिलसा की महिला पर्यवेक्षिका शबनम कुमारी भी ड्यूटी से लगातार गायब थीं। इतना ही नहीं ये दोनों 13 मई को डीएम साहब की हुई ब्रीफिंग में भी मौजूद नहीं थीं। जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने दोनों का अनुबंध रद्द करने का आदेश दिया है ।

क्या है मामला
इन सभी अफसरों को मलमास मेला में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगाया गया था। लेकिन 23 मई को रात 11.30 से सुबह 3 बजे के बीचमें जांच की गई तो ये गायब मिले। जिसके बाद नालंदा के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन ने कार्रवाई का आदेश दिया। जिसमें दो अफसरों के अनुबंध को खत्म करने का आदेश दिया। बाकियों के एक दिन की सैलरी काटी गई है साथ ही कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। आपको बता दें कि डीएम साहब ने इससे पहले भी ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारियों को सख्त लहजे में कार्रवाई करने की बात कही थी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…