नालंदा में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ी, कब खुलेंगे स्कूल.. जानिए

0

नालंदा समेत पूरे दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी की वजह से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई है. इसके लिए नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिया है.

22 जून तक रहेगी छुट्टी
नालंदा जिला में सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है. जबकि 23 जून को रविवार है. ऐसे में 24 जून को नालंदा में स्कूल खुलेंगे. पहले ये छुट्टी 16 जून तक थी. लेकिन भीषण को देखते हुए गर्मी की छुट्टी को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. डीएम ने जो नोटिस जारी किया है. उसमें लिखा गया है कि प्रचंड गर्मी और लू की वजह से सभी स्कूलों में छुट्टियों बढ़ाई जा रही है . ऐसा नहीं करने पर स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी

इसे भी पढ़िए- शेखपुरा और जमुई में गर्मी की छुट्टी बढ़ी, कब तक बंद रहेंगे स्कूल जानिए

छुट्टी के बाद भी मॉर्निंग रहेंगे स्कूल
गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद भी सभी स्कूलों का संचालन मॉर्निंग यानि प्रातः कालीन पाली में ही किया जाएगा. इस संबंध में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, ताकि भीषण गर्मी के कारण स्कूल आने जाने में छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके। आपको बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से दक्षिण बिहार में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है ।

इसे भी पढ़िए-नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद में लू का कहर.. अबतक 60 लोगों की मौत

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …