नालंदा में किस-किस थाने के दारोगा बदले गए.. जानिए

0

नालंदा जिला में पुलिस महकमे में फेरबदल हुआ है. बताया जा रहा है कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है. बिहारशरीफ के लहेरी थाना के दारोगा संतोष कुमार पर गाज गिरा है. संतोष कुमार का लहेरी थाना से तबादला कर दिया गया है. संतोष कुमार को बिहारशरीफ से सारे भेज दिया गया है. उन्हें सारे थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

वकील बवाल मामले में नपे संतोष कुमार ?

कहा जा रहा है कि बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर और चैनपुरा में हुए एटीएम लूट की वजह से संतोष कुमार पर गाज गिरी है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ में वकीलों और पुलिस की भिड़ंत की वजह भी दारोगा संतोष कुमार ही थे। जिसकी वजह से एसपी सुधीर कुमार पोरिका की काफी किरकिरी हुई। सूत्रों का कहना है कि उसी वक्त संतोष कुमार के तबादले की स्क्रिप्ट लिख ली गई थी।

वीरेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव लहेरी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. संतोष कुमार की जगह उन्हें लहेरी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र यादव पटना में आईजी ऑफिस में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें नालंदा भेजा गया था.

सारे के दारोगा चंडी गए

संतोष कुमार के सारे थाना का नया थानाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वहां के दारोगा शशिरंजन को चंडी थाना भेज दिया है. यानि उनके पर कुतर दिए गए हैं. क्योंकि चंडी में उन्हें मौजूदा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को रिपोर्ट करना होगा. अब तक उन्हें थाने में किसी को रिपोर्ट करना नहीं होता था. वे खुद थाना के मालिक थे. लेकिन अब चंडी थाना में उन्हें मौजूदा थानाप्रभारी मुकेश कुमार को रिपोर्ट करना होगा. शशिरंजन यहां जेएसआई बनाए गए हैं

पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका ने इसे रुटीन तबादला बताया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों की वजह से ये कार्रवाई की गई है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …