पति नहीं ‘जल्लाद’.. प्रेमिका के लिए बीवी को छह टुकड़ों में काटा

0

जिस पति ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था। जिसने अग्नि को साक्षी मानकर सुरक्षा का वादा किया था। वो पति नहीं जल्लाद निकला। हैवान ने पहले पत्नी की हत्या की । फिर टुकड़ों टुकड़ों में काट दिया।

क्या है पूरा मामला

ये मामला तेल्हाड़ा के मंडाछ गांव की है। मंडाछ के रहने वाले अजय चौधरी की शादी साल 2005 में जहानाबाद के नया टोला की रहने वाली संजू से हुई थी। शादी धूमधाम से हुई थी। दोनों ने नई गृहस्थी बसायी। जीवन में सब कुछ नया था। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही अजय का दिल मंडाल की ही एक महिला पर आ गया।

अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट

कुछ दिनों के बाद अजय चौधरी के प्रेम प्रसंग की बात उसकी पत्नी संजू को पता चल गई। संजू ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे बात बढ़ती गई। विरोध की वजह से अजय संजू के साथ मारपीट करने लगा।

इसे भी पढ़िए-पति-पत्नी और वो के चक्कर में मर्डर

प्रेमिका को दे दिया बीवी के जेवर

संजू के घरवालों के मुताबिक प्यार में पागल अजय चौधरी ने अपनी पत्नी के जेवर चुपके से अपनी प्रेमिका को दे दिया। इस बात की जानकारी जब अजय की पत्नी संजू को मिली तो वो विफर पड़ी। फिर संजू और अजय के बीच कहासुनी हुई। नौबत मारपीट पर आ गई। दोनों में मारपीट हुई।

इसे भी पढ़िएकातिल दुल्हन ने पति को मरवा डाला; जानिए पूरा मामला

पत्नी के 6 टुकड़े कर दिए

प्रेमिका के प्यार में पागल अजय ने अब अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसने अपनी वीबी संजू की हत्या कर डाली और शव को छह टुकड़े कर दिए। उसके बाद शव को बोरे में बंद कर फल्गु नदी में फेंक दिया। गांव वालों के मुताबिक अजय ने पत्नी की हत्या 10 दिन पहले ही कर दी थी। लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए-मेजर की बीवी की हत्या की इनसाइड स्टोरी जानिए

प्रेमिका गिरफ्तार, आरोपी फरार

तेल्हाड़ा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार के मुताबिक मृतका संजू की मायके वालों ने उसके पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी पति समेत घर के सभी लोग गांव छोड़कर फरार हो गये है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…