
नालंदा जिला में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है । जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है । इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है
बिहारशरीफ में मिले 7 नए मरीज
बिहारशरीफ शहर में कोरोना का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है । बिहारशरीफ में कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं। जिसमें छह पुरुष और एक महिला है. पुरुष मरीजों की उम्र 10 साल,32 साल,35 साल,48 साल है. जबकि 52 साल के दो मरीज हैं. वहीं महिला मरीज की उम्र 40 साल है
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में कोरोना से महिला की मौत, रिपोर्ट आने से पहले ही दाह संस्कार
रहुई में मिले दो मरीज
वहीं, रहुई में भी कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. जिसमें 18 साल का एक युवक और 55 साल की एक महिला है ।
इसे भी पढ़िए-रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी,गांववालों ने पकड़कर करा दी शादी
करायपरसुराय में 4 मरीज मिले
वहीं, कराय परसुराय में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं. सभी चारों पुरुष हैं . जिसमें तीन युवा हैं जिनकी उम्र 21 साल,28 साल और 29 साल है. वहीं एक 63 साल का बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
नालंदा में कुल 216 संक्रमित
नालंदा जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। जिसमें पांच मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है । जबकि 164 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. यानि अब केवल 47 मरीज ही एक्टिव हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है ।