
पटना में लगभग 6 महीने बाद स्कूल खुलेंगे. इसे लेकर पटना के डीएम कुमार रवि ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एसओपी का ख्याल रखते हुए शिक्षण संस्थान को खोलने का परमिशन दे दिया है. पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने अनलॉक-4 को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सहित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को को प्रभावी कार्यान्वयन का निर्देश दिया है.
21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल
पटना में 21 सितंबर से स्कूल खोलने के आदेश दे दिए गए हैं. पहले 9 वीं से 12वीं क्लास तक के स्कूल खुलेंगे। 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र पढ़ाई के सिलसिले में शिक्षकों से स्कूल में मुलाकात कर सकते हैं, पर इसके लिए अभिभावक की इजाजत जरूरी होगी
कोचिंग संस्थान और कॉलेज बंद रहेंगे
पटना डीएम के मुताबिक स्कूल, कॉलेज ,शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान सभी छात्रों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. साथ ही सिनेमाघर, स्विमिंग पुल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर एवं इस तरह के सभी स्थल बंद रहेंगे. लेकिन ओपन थिएटर को 21 सितंबर से संचालित करने की अनुमति रहेगी.