
सीनियर IAS ऑफिसर उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया है. इनकी हैसियत और रैंकिंग कैबिनेट सचिव के बराबर होती है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा के सबसे बड़े अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है. वे एक दिसंबर 2020 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे.
कौन हैं उत्पल कुमार सिंह
उत्पल कुमार सिंह 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी हैं. वे बिहार के जमुई के रहने वाले हैं. उत्पल कुमार सिंह को भारतीय प्रशासिक सेवा का 34 वर्ष का अनुभव है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में अलग-अलग पदों पर काम किया है. वे ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और बागवानी, मानव संसाधन, पुलिस और कार्मिक प्रबंधन, पीएसयू और विश्व बैंक समेत कई विभागों में काम किया है.
कुंभ प्रबंधन का अनुभव
उत्पल कुमार सिंह करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के मुख्य सचिव के तौर पर काम किया. उन्होंने अर्थव्यस्था और प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर काम किया। हरिद्वार में कुंभ जैसे मेगा इवेंट का भी प्रबंधन किया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालने से पहले वे उत्तराखंड सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव समेत अनेक पदों पर रह चुके हैं.
केंद्रीय कृषि विभाग में भी रह चुके हैं
उत्पल कुमार सिंह ने केंद्र में भी कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. इससे पहले वे लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे.
स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे
उत्पल कुमार सिंह एक दिसंबर को लोकसभा के महासचिव पद का पदभार ग्रहण करेंगे. वे निवर्तमान स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे.