नीट (NEET)के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, बढ़ गई..

0

नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( NTA) ने नीट की परीक्षाओं के लिए आवेदनपत्र जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है।

अब 6 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म
पहले नीट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2019 तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 6 जनवरी, 2020 कर दिया गया है। आपको बता दें कि देश भर के मेडिकल कॉलेजों में चलाए जा रहे MBBS और BDS कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए NEET एंट्रेंस एग्जाम देना होता है।इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in और nta.ac.in पर जाकर 6 जनवरी की रात 11:50 तक ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक, वेबसाइट पर आवेदकों को बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ रहे छात्र बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठा सकते हैं।

31 जनवरी तक करें सुधार
ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में सुधार की तिथि 15 से 31 जनवरी, 2020 ही रहेगी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक, कश्मीर घाटी, लेह और कारगिल में रह रहे आवेदक भी अपने फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए ये आवेदक एनटीए द्वारा बनाए गए नोडल सेंटर की सुविधा ले सकते हैं।

3 मई को होगा एग्जाम
नीट परीक्षा का आयोजन 3 मई 2020 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे और रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा। नीट (यूजी) परीक्षा-2020 अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

कौन दे सकते हैं एग्जाम
नीट (यूजी) में सम्मिलित होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंकों में पास करना अनिवार्य है। इस साल बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी 17 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो और उसकी उम्र 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाती है। उनके पास आधारकार्ड, इलेक्शन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट, पासपोर्ट में से कोई एक प्रमाण होना चाहिए।

तीन विषयों से आएंगे प्रश्न
नीट में उम्मीदवारों को तीन विषयों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इन तीन सेक्शनों के अंतर्गत 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के अंतर्गत फिजिक्स (45), केमिस्ट्र्री (45) व बायोलॉजी (90) से प्रश्न पूछे जाते हैं। बायोलॉजी के सेक्शन में जूलॉजी (45) व बॉटनी (45) से प्रश्न सम्मिलित हैं। सभी प्रश्नों के चार विकल्प दिए होते हैं। उनका स्वरूप बहुविकल्पीय होता है। प्रश्नों का माध्यम हिन्दी व अंगे्रजी दोनों होता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित हैं।

कहीं से भी आ सकते हैं प्रश्न
इस परीक्षा में प्रश्न हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही माध्यम में पूछे जाएंगे। नीट में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न 11वीं व 12वीं के सिलबस से होता है। इसलिए छात्रों को अपनी तैयारी उसी के ईद-गिर्द रखनी होती है।

परीक्षा की तिथि- 03 मई, 2020
रिजल्ट की घोषणा 04 जून 2020
ऑनलाइन आवेदन व अधिक जानकारी के लिए निम्न वेबसाइट विजिट करें-
ntaneet.nic.in

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …