बिहार पुलिस को मिल गई अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड, 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में होंगे पेश

0

आखिरकार बिहार पुलिस को अनंत सिंह की रिमांड मिल गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को अगले 48 घंटे में बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। शनिवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

अनंत सिंह को लेकर आएंगी लिपि सिंह
इससे पहले बाढ़ की एएसपी (ASP) लिपि सिंह और एएसपी अशोक मिश्रा (ASP Ashok Mishra) ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंचे। रिमांड मिलने के बाद एसआइटी की टीम आरोपी विधायक को कस्टडी में लेकर पटना लाएगी। यानि सोमवार दोपहर 3 बजे से पहले अनंत सिंह को बाढ़ के कोर्ट में पेश करना होगा।

अनंत सिंह ने किया सरेंडर
इससे पहले अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह को एक दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया था. अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस दिल्ली पहुंची थी और अनंत सिंह का ट्रांजिट रिमांड मांगा था

अनंत सिंह की याचिका नामंजूर
साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह की उस याचिका को नामंजूर कर दिया . जिसमें अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस की कस्टडी में बिहार भेजा जाए. जिससे कोर्ट ने खारिज कर दिया ।

अनंत सिंह रात भर खाना नहीं खाया
शुक्रवार की रात अनंत सिंह का तिहाड़ जेल में कटा. विधायक अनंत सिंह ने तिहाड़ जेल में शुक्रवार की रात भोजन नहीं किया। वहां के अफसर उन्हें खाना खाने के लिए कहते रहे ताकि बीमारी का हवाला देने वाले विधायक की सेहत न बिगड़े। लेकिन अनंत सिंह ने सिर्फ पानी की मांग की और लगातार वे पानी पीते रहे। खाना खाने से अनंत सिंह ने मना कर दिया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …