
नालंदा जिला में बीजेपी को मजबूत करने का इनाम रामसागर सिंह को मिला है । उन्हें दोबारा नालंदा जिला बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है । रामसागर सिंह की अध्यक्षता में नालंदा जिला में बीजेपी ने लगातार सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है ।
समर्थकों में खुशी
रामसागर सिंह को दोबारा नालंदा बीजेपी का कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है । जैसे ही लोगों को जानकारी मिली की रामसागर सिंह को दोबारा बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है वैसे ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामसागर सिंह हमेशा गार्जियन के तौर उनके बीच रहकर मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं
किस किस ने दी बधाई
प्रोफेसर राम सागर सिंह को बधाई देने वालों में बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील, पूर्व प्रत्याशी धीरेंद्र गोप,छोटे मुखिया,बीजेपी नेता श्याम किशोर सिंह, डॉ आशुतोष कुमार, अमित कुमार, रविकांत गुप्ता, अमित गौरव उर्फ गोपी सिंह, सूरज कुमार, राजेश्वर सिंह,शशि कुमार तेजशविता राधा, प्रविला देवी,सिमा चौधरी, अमरकांत भारती,अविनाश मुखिया, शैलेंद्र कुमार,रीना देवी शामिल हैं।