
नवादा के राहुल हत्याकांड में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है साथ ही 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामला 24 मार्च 2016 का है। नवादा जिला के पकरीबरावां थाना के दियौर गांव में जमीन विवाद में राहुल कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक राहुुल के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद पकरीबरामा पुलिस ने चार आरोपियों गोपाल सिंह, माधव सिंह, भोपाल सिंह और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। चारों पर आरोप था कि राहुल के सिर पर खंती से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक राहुल और ये चारों आरोपी आपस में रिश्तेदार भी हैं। इसके बाद इन चारों पर ट्रायल शुरू हुआ और करीब दो साल बाद इसमें फैसला आया । सहायक लोक अभियोजक इश्वरी प्रसाद शर्मा के मुताबिक कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (द्वितीय) कौशलेश कुमार सिंह ने पकरीबरावां थाना अंतर्गत दियौर गांव में 24 मार्च 2016 को जमीनी विवाद को लेकर राहुल कुमार की हत्या के मामले में चार अभियुक्तों गोपाल सिंह, माधव सिंह, भोपाल सिंह और चंदन सिंह को उम्रकैद एवं दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.