
राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बीजेपी का पिछड़ा-अति पिछड़ा सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन का उद्घाटन राजेंद्र सिंह ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर सम्राट चौधरी,नवल किशोर यादव,प्रमोद चंद्रवंशी,देवेश कुमार,जयनाथ चौहान शामिल हुए। तो वहीं शंभु शरण पटेल विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं।

इस्लामपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी के प्रवक्ता राजीव रंजन ने सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे बिहार में पिछड़ा अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन करेगी। लेकिन इसकी शुरुआत बुद्ध की धरती यानि नालंदा से हो रही है।


सम्मेलन में बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी डॉ. अजय कुमार, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा उपेंद्र राजवंशी, जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, यदुनंदन प्रसाद, विपिन झा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जिला संयोजक मुखिया राजमंजू देवी, साबो देवी, अरुण कुमार, सुधीर मालाकार, उपेंद्र यादव, रामलगन चौधरी, गीता यादव, संजय, साधु साव, सुबोध मोदी समेत कई जिला बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
(( रिपोर्ट- सूरज कुमार))