
CM नीतीश ने सुनाए पढ़ाई वाले दिनों के किस्से, कैंपस में लड़की देख….होता था…!
एल्मुनाई मीट में सीएम नीतीश कुमार को अपने पुराने दिनों की याद आ गई । इस दौरान बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र रहे नीतीश कुमार ने अपनी पढ़ाई वाले दिनों के किस्से सुनाए। इस दौरान कई बैचमेट और जूनियर-सीनियर सामने थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तो एनआइटी की स्थिति बदली-बदली है। लड़कियां भी पढ़ रही हैं। हमलोग जिस वक्त यहां पढ़ते थे, उस समय यहां कोई लड़की नहीं पढ़ती थी। कैंपस में सिर्फ पुरुष दिखते थे। अगर कोई लड़की कभी दिख गई तो लड़के क्या टीचर भी देखने लगते थे कि कौन है…। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं इंजीनियर आरती सिन्हा से रहा नहीं गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल कर डाला कि लड़कियों के नहीं पढऩे का आपको दु:ख था या फिर आप खुश थे। मुख्यमंत्री इस पर जोर से हंस पड़े।