
आरजेडी के निष्कासित सांसद और जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जंग का ऐलान किया है। बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और विशेष पैकेज की मांग को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया है । पप्पू यादव ने 25 जून को बिहार बंद बुलाया है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। जबकि 10 जून को रेल रोको आंदोलन करेगी। पप्पू यादव ने इशारों इशारों में बीजेपी पर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि 2019 चुनाव से पहले धार्मिक और जातीय उन्माद की राजनीति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब रामायण सर्किट के नाम पर धार्मिक ध्रुवीकरण हो रहा है। जबकि इसके पहले रामायण के रचयिता वाल्मीकि के नाम पर सर्किट का निर्माण होना चाहिए। इस मौके पर पप्पू यादव ने जन अधिकारी पार्टी के 35 जिला अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान किया। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में 13 नए सदस्यों के नाम भी घोषित किए।
इसे भी पढ़िए-मोदी पर भारी ‘नीतीश’ मॉडल, देश भर में लागू होगा बिहार मॉडल