उपचुनाव में नीतीश की तीसरी हार, तेजस्वी का तेज बरकरार

0

बिहार में जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव आरजेडी प्रत्याशी शहनवाज ने जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद मुर्शीद आलम को 41 हजार 225 वोटों से हरा दिया। आरजेडी उम्मीदवार शहनवाज को 81 हजार 240 वोट मिले जबकि जेडीयू के मुर्शिद आलम को 40 हजार 15 वोट मिले।
तेजस्वी का नीतीश पर वार
जोकीहाट की जीत पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त हमला बोला। तेजस्वी यादव ने इसे अवसरवाद पर लालूवाद की जीत बताई। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई दिनों तक चुनाव क्षेत्र में थे, इसके बाद भी हार गए। यह बहुत बड़ा झटका है। इस बार जनता ने जनादेश का अपमान करने वालों को सबक सीखा दिया है। जो लोग जहर फैलाते थे उनको सबक सिखाया गया है। हमने मोहब्बत और अमन चैन की बात की इसे जनता ने स्वीकार किया। जदयू के सारे दावे को यहां की जनता ने फेल कर दिया।

जोकीहाट पर तस्लीमुद्दीन परिवार का 10वीं बार कब्जा
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र का गठन 1969 में हुआ था। तब से अबतक यहां 14 बार चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 10 बार तस्लीमुद्दीन परिवार का कब्जा रहा है। पांच बार खुद मो. तस्लीमुद्दीन विधायक चुने गए थे, जबकि चार बार उनके पुत्र सरफराज ने भी जीत दर्ज की थी। इस बार तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे शहनवाज आलम ने जीत दर्ज की है। यानि 14 बार में 10 बार तस्लीमुद्दीन परिवार का कब्जा रहा है।

सरफराज के इस्‍तीफा के बाद खाली हुई सीट
जेडीयू विधायक सरफराज आलम ने मार्च में विधानसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देकर आरजेडी के टिकट पर अररिया से सांसद चुने गए थे। जिसके बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई थी। सरफराज के पिता मो. तस्लीमुद्दीन आरजेडी सांसद थे, जिनका निधन पिछले साल सितंबर में हो गया था। पिता के निधन के बाद खाली हुई सीट से सरफराज आरजेडी के टिकट पर अररिया से सांसद बने हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …