थरथरी में सियासी पारा चढ़ा, प्रमुख-उपप्रमुख में घमासान

0

नालंदा जिला के थरथरी ब्लॉक में सियासी पारा चरम पर है। प्रखंड प्रमुख और प्रखंड उप प्रमुख के बीच घमासान मचा है। दोनों को एक दूसरे पर विश्वास नहीं रहा है। यानि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। थरथरी प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार ने अपने प्रस्ताव में उप प्रमुख कंचन देवी पर जनहित में कार्य नहीं करने, कार्यालय में नहीं बैठने का आरोप लगाया है। तो वहीं, उप प्रमुख कंचन देवी ने मनमानी करने और पंचायत समिति की बैठक नहीं करने जैसे आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि उप प्रमुख ने मंगलवार को उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके जवाब में बुधवार को प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार ने उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद दोनों ही खेमा गोलबंदी में है। इस मामले में नालंदा लाइव ने जब थरथरी के बीडीओ से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव उन्हें मिला है। इस पर चर्चा के बाद मत विभाजन कराया जाएगा। लेकिन अब तक तारीख घोषित नहीं की गई है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …