जब ATM से 100 की जगह निकलने लगे 2000 के नोट.. फिर क्या हुआ जानिए

0

सोचिए,अगर आप एटीएम से पैसा निकालने जाएं और आपको 100 रुपए की जगह दो-दो हजार के नोट निकलने लगे तो क्या होगा? लेकिन ऐसा हुआ है। जैसे ही लोगों को इस बात की भनक लगी। लोग लाइन में लगकर 8 लाख 72 हजार रुपए निकाल लिए

क्या है मामला
मामला जहानाबाद के इंडियन बैंक की मुख्य शाखा का है। जहां एटीएम से 100 रुपये की जगह दो-दो हजार के नोट निकलने लगे. शहरवासियों को जैसे ही इसकी भनक लगी. लोगों की लंबी लाइन लग गयी. लोगों ने आठ लाख 72 हजार रुपये की निकासी कर ली.

फिर क्या हुआ
जहानाबाद के ऊंटा सब्जी मंडी के इंडियन बैंक की शाखा में लगी एटीएम से लोग 100 की जगह 2000 रुपए निकालते रहे। लेकिन न तो गार्ड को पता चला और न हीं बैंक अधिकारी को इसकी भनक लगी। जब देर रात तक लोग पैसे निकालते रहे। तो ये बात जंगल की आग की तरह फैल गई। किसी ने इसकी सूचना बैंक अधिकारी को दी

आगे क्या हुआ
देर रात जब बैंक अधिकारी को इसकी जानकारी मिली। तब एटीएम को बंद किया गया.बैंक अधिकारी अभिषेक कुमार के मुताबिक ये एटीएम की सर्विस करने वाले इंजीनियर की गलती से हुआ है. एटीएम में नोट रखने के लिए तीन तरह के कैसेट होते हैं. 2000, 500 और 100 रुपये के नोट अलग-अलग कैसेट में रखे जाते हैं. इंजीनियर ने गलती से 100 रुपये वाले कैसेट में 2000 के नोट रख दिये, जिसके कारण 100 की जगह 2000 के नोट निकलने लगे.

लोगों से पैसे वसूले जाएंगे
नालंदा लाइव ने जब बैंक अधिकारी से पूछा कि अब उन पैसों का क्या होगा जो निकाले गए हैं. उसपर बैंक अधिकारी का कहना है कि उन ग्राहकों से पैसे वसूले जाएंगे। जिन्होंने एटीएम से सौ रुपए की जगह दो हजार रुपए के नोट निकाले हैं। लेकिन सवाल ये भी है कि जो दूसरे बैंक के ग्राहक हैं उनसे कैसे पैसे वसूले जाएंगे। मिलाजुलाकर ये कहा जा सकता है कि जिन्होंने पैसे निकाले उनकी चांदी हो गई। बैंक को करीब पौने नौ लाख का नुकसान हुआ है। ऐसे में बैंक के पास सिर्फ एजेंसी से पैसे वसूलने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…