
बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में आईटी मैनेजर की बहाली होगी। इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हुई। बिहार सरकार ने किसानों के लिए डीजल सब्सिडी में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही पटवन के लिए बिजली फेज 1 और 2 की बिजली दर में कटौती की गई है। अब किसानों को 75 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर से ही भुगतान करना होगा। बिहार सरकार ने ये फैसला सूबे में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इसके अलावा बिहार कैबिनेट की बैठक में नगर निकाय कर्मियों को पांचवें और छठे वेतनमान का लाभ देने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कमेटी के गठन को भी मंजूरी दी गई।