
बिहार में मैट्रिक के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। 10 वीं में इस बार तीनों टॉपर लड़कियां हैं।
भागलपुर की प्रेरणा राज बनीं बिहार टॉपर
मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रेरणा राज चिकित्सक बनना चाहती है। वो भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर की रहने वाली है। उसकी मां पिंकी आशा कॉर्डिनेटर है। शाहकुंड में ही पदस्थापित है। उनकी मां ने बताया कि एक भाई एक बहन है। बड़ा भाई भोपाल में डी फार्मा कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेरणा राज के पिता शाहकुंड प्रखंड के चंद्रपुर विद्यालय में नियोजित शिक्षक हैं। प्रेरणा राज ने 457 अंक प्राप्त कर सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया है। वो सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है।
मोतिहारी की रहने वाली प्रज्ञा सेकेंड टॉपर
प्रज्ञा ने मैट्रिक की परीक्षा में 454 अंक लाकर सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा गांधीनगर मोतिहारी की रहने वाली है। पिता प्रमोद कुमार मोतिहारी में स्वास्थ्य विभाग में वरीय प्रेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। प्रज्ञा डॉक्टर बनना चाहती है । वो भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है
तीसरे स्थान पर रहीं नवादा की अनुप्रिया
सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अनुप्रिया का लक्ष्य आइएएस बनना है। वह आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अनुप्रिया ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से परीक्षा दी थी। सूबे में 452 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही है। अनुप्रिया अपने माता पिता की एक मात्र संतान है। बेटी की सफलता पर पिता धर्मेन्द्र कुमार और माता अर्चना कुमारी को गर्व हो रहा है। पिता एक दुकान में कर्मचारी हैं और मां गृहिणी हैं। उन्हें इस बात का भरोसा था कि उनकी बेटी उनलोगों का नाम जरूर रोशन करेगी। नवादा जिले के वारसलीगंज थानान्तर्गत जलालपुर की रहने वाली अनुप्रिया फिलहाल अपनी चचेरी बहन से मिलने कोटा गयी है। मां अर्चना कुमारी ने दूरदर्शन पर जब अनुप्रिया का नाम टॉपरों की सूची में देखा तो खुशी से उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आइएएस बनना चाहती है। वैसे फिलहाल प्लस टू की पढ़ाई में अभी से ही जुट गयी है।
सुपौल के किसान की बेटी सूबे में 7th टॉपर
सूबे में सातवां स्थान लाने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा खुश्बू ने आइआइटी करने का लक्ष्य तय किया है। सुपौल जिले के पिपरा के एक किसान प्रभुनारायण साह की पुत्री खुश्बू ने मैट्रिक की परीक्षा में 448 अंक प्राप्त किया है। फिलहाल उसका चयन सुपर-30 में होने के बाद उसने पटना में नामांकन करा लिया है। अपनी पुत्री की सफलता पर पिता प्रभुनारायण साह को गर्व है। उन्होंने बताया कि हर लड़की से अलग वह इंजीनियरिंग करना चाहती है। फिलहाल वह पटना में रहती है।
जमुई में शिक्षक के बेटे सुभाष भी टॉप 10 में
मैट्रिक की परीक्षा में सुभाष कुमार 446 अंक लाकर सूबे में टॉप टेन में रहा है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय का छात्र सुभाष सोनो का रहने वाला है। इसके पिता सकलदेव प्रसाद सोनो प्रखंड के पंचपहाड़ी स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं। उसके पिता ने बताया कि सुभाष शुरू से ही पढ़ने में काफी मेधावी रहा है। वह एक भाई और तीन बहन है। बहनें छोटी हैं। सुभाष ने बताया कि वह आइआइटी की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कोटा में नामांकन कराया है। उसने बताया कि वह शुरू से ही 12 से 13 घंटे तक पढ़ाई करता था। मेहनत के कारण ही उसे सफलता मिली है। वह इंजीनियर बनने के लिए शुरू से ही उत्सुक रहा है। उसके पिता ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उनका पुत्र आइआइटी में सफलता हासिल करेग
रैंक- नाम ———–स्कूल—————— प्राप्तांक
1. प्रेरणा राज – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 457
2. प्रज्ञा -सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 454
2. शिखा कुमारी – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 454
3. अनुप्रिया कुमारी -सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई – 452
4. प्रियांशु राज – सेंट जेवियर्स एच एस जगदीशपुर भोजपुर- 451
5. मनीष कुमार – हाई स्कूल लासगंज जहानाबाद- 450
6. समीर कुमार – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 449
7. खुशबू कुमारी – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 448
7. नेहा कुमारी – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 448
7. सोनम कुमारी – सिमुताला आवासीय विद्यालयजमुई- 448
7. मनीष कुमार – एस एन हाईस्कूल दहेरी दरभंगा- 448
8. सुप्रभात कुमार – गवरमेंट हाईस्कूल जेथोर बांका- 447
8. फुलेकांत रंजन – सिमुताला आवासीय विद्यालयजमुई- 447
8. यशवंत राज – सिमुताला आवासीय विद्यालयजमुई- 447
8. सौरभ कुमार – प्रकाश हाई स्कूल मानेर पटना- 447
9. अंजलि कुमारी – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 446
9. अनुपमा कुमारी -सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई – 446
9. अभिषेक कुमार -सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई – 446
9. अंकित कुमार- सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 446
9. सुभाष कुमार – मुताला आवासीय विद्यालय जमुई – 446
9. मोहम्मद आफताब अली – एसबी हाईस्कूल सकरा मुजफ्फरपुर- 446
10. तनुज कुमार मंगलम – सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई- 445
10. दीपक कुमार – उत्क्रमित एमएस वारा पांड्या, नवादा- 445