मलमास मेला में ‘मौत’ की कार ने ली जान

0

राजगीर में चल रहे मलमास मेला में आधी रात को बेकाबू कार का कहर देखने को मिला।जब कार ने फूटपाथ पर सो रही एक महिला को कुचल दिया। जिसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बेना थाना क्षेत्र की सरथा गांव की रहनेवाली 50 साल की सुमित्री देवी अपने बेटे और बहू के साथ राजगीर में मेला घूमने आईं थीं। मेला घूमने के बाद वो अपने बहू-बेटे के साथ रात में किला मैदान के पास आराम करने लगीं। तभी मौत की कार ने उन्हें कुचल दिया। सुमित्री देवी के बेटे मंटू कुमार और बहू ममता देवी ने बताया कि कुंड स्नान करने लिए वे राजगीर आए थे। स्नान करने और बाजार में घूमने के बाद खाना खाकर एक फुटपाथ पर आराम कर रहे थे। रात को करीब एक बजे मां की चीख सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि एक कार उन्हें कुचल कर भाग रहा है। कार के दोनों पहिये उनके शरीर पर चढ़ गये थे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल का सदर अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार और उसके मालिक की पहचान की जा रही है। महिला की मौत ने मलमास मेला में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
नालंदा लाइव का पहला सवाल
मेला के दौरान इतनी तेज रफ्तार में कैसे कार चलाया जा रहा था ?
नालंदा लाइव का दूसरा सवाल
क्या कार का ड्राइवर नशे में था ?
नालंदा लाइव का तीसरा सवाल
क्या कार को कोई नाबालिग चला रहा था
नालंदा लाइव का चौथा सवाल
क्या पुलिस की बैरिकेटिंग फेल साबित हो रही है?

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…