
राजगीर वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। राजगीर शहर में आज विद्युत आपूर्ति सुबह से शाम तक ठप रहेगी। यानि शहर में शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
पावर सब स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा
विद्युत सहायक अभियंता मो. इंतजार आलम के मुताबिक कुंड सह वीआईपी फीडर में विद्युत आपूर्ति क्षमता संवर्द्धन के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। उनका कहना है कि राजगीर पावर सब स्टेशन में वी आई पी फीडर की विद्युत आपूर्ति 5 एमवीए क्षमता वाली पुराने ट्रांसफार्मर से की जा रही थी। अब इसे बढ़ाकर 10 एमवीए का किया जा रहा है। यानि 5 एमवीए वाले ट्रांसफॉर्मर की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफर लगाया जा रहा है। इस वजह से आज शहर में बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी ।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ, राजगीर और सिलाव वालों के लिए खुशखबरी

आपको बता दें कि पर्यटननगरी राजगीर में पावर कट या ट्रिप की बड़ी समस्या सामने आ रही थी। अक्सर लोड बढ़ने के साथ बिजली ट्रिप कर जाती थी। जिसकी वजह से लोग परेशान रहते थे। इसी को देखते हुए पावर सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर को बदलने का निर्णय लिया गया है। इसे बदलने का काम क्रिस्फ कंपनी के विशेषज्ञ तकनीकी टीम करेगी। माना जा रहा है कि अगर आज काम पूरा नहीं होता है तो कल भी बिजली कटौती की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आप सुबह 9 बजे से पहले पानी की टंकी वगैरह भर लें ताकि आपको दिक्कत का सामना न करना पड़े ।