बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की हत्या, नौकरानी का भी शव मिला

0

बिहार राज्य बार काउंसिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष की हत्या कर दी गई है । बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की है. साथ ही नौकरानी का शव भी उनके घर से बरामद हुआ है.

क्या है पूरा मामला
मामला भागलपुर के तिलकामांझी थाने के नवाबबाग कॉलोनी की है। जहां भागलपुर सिविल कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कामेश्वर पांडेय की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब वो कोर्ट जाने के लिए घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ. जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती और डीआईजी सुजीत कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

अविवाहित थे कामेश्वर पांडेय
बताया जा रहा है कि सीनियर एडवोकेट कामेश्वर पांडेय अविवाहित थे और घर में अकेले रहते थे। वे घर के कामकाज के लिए रेणु को रखा हुआ था। जो करीब 50 साल की थी और बदमाशों ने उसकी भी हत्या कर दी

मुंह दबाकर हत्या का अंदेशा
शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि कामेश्वर पांडे की हत्या देर रात तकिए से मुंह दबाकर की गई है। घर के एक कमरे में रखे पानी के ड्रम से उनकी नौकरानी पचास साल की रेणु का शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साक्ष्य मिटाने के लिए उनकी नौकरानी की हत्या की गई है।

वकीलों ने दी हड़ताल की धमकी
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कोर्ट में हड़कंप मच गया। वकीलों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर घटना के विरोध में न्यायालय में कामकाज ठप करते हुए तत्काल हड़ताल की घोषणा कर दी है। वकीलों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो होली के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस
उधर, पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाकर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लोग कयास लगा रहे हैं कि निजी या संपत्ति विवाद को लेकर किसी जानकार ने ही घटना को अंजाम दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…