
मुंबई की तरह अब राजगीर-बिहारशरीफ-फतुहा रुट पर भी मेमू ट्रेन दौड़ने लगी है। शनिवार को मेमू ट्रेन का औपचारिक परिचालन शुरू हो गया। राजगीर में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया।
बिजली से चलने वाली मेमू ट्रेन में होंगे 16 कोच
राजगीर से फतुहा के बीच बिजली से चलने वाली इस मेमो ट्रेन में 16 कोच होंगे। सभी कोच एक दूसरे से जुड़े होंगे। इस ट्रेन में एक साथ 12 सौ यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं । मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि मेमू ट्रेन की काफी लंबे समय से मांग चल रही थी। अब जाकर पूरी हुई। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर मेमू ट्रेन को दानापुर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही राजगीर से अहमदाबाद, बंबई और कोलकाता के लिए ट्रेन चलाने की मांग की
इसे भी पढ़िए-खुशखबरी मुंबई की तर्ज पर दानापुर-राजगीर के बीच दौड़ेगी मेमू ट्रेन.. खूबियां जानिए
राजगीर से सुबह 6.30 बजे और फतुहा से शाम 5.20 बजे खुलेगी मेमू
ये मेमू ट्रेन सुबह 6:30 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन से खुलकर बिहारशरीफ, दनियावां होते हुए फतुहा तक जाएगी। ट्रेन के फतुहा पहुंचने का समय 10 बजे है। वहीं वापसी में यह ट्रेन फतुहा से शाम 5:20 बजे खुलेगी और रात 9.10 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसे भी पढ़िए-नालंदा वालों को दोहरी खुशी.. रेल मंत्री ने दिए दो-दो मेमू ट्रेन.. खासियत जानिए
इसे भी पढ़िए-नालंदा जिलावासियों को मिलेगा न्यू ईयर गिफ्ट !
राजगीर स्टेशन का होगा कायाकल्प
राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार ने राजगीर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की घोर कमी बताते हुये सुविधा बढाने का मांग किया। जिसपर एडीआरएम रवीश कुमार ने कहा कि राजगीर स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है । राजगीर स्टेशन को पैसेंजर फ्रेंडली बनाने के लिए स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने राजगीर स्टेशन को 1 करोड़ चालीस लाख रुपए दिए हैं।
इस मौके पर एडीआरएम रविश कुमार, सीनीयर डीसीएम पंकज कुमार ,राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला देवी भी मौजूद थीं। आरपीएफ कमांडेंट, स्टेशन प्रबंधक एम के मिश्रा,आरपीएफ इंस्पेक्टर, सीटीआई रविश कुमार, बुकिंग सुपरवाईजर रंजीत कुमार, मदन कुमार, अमरेश कुमार, जीआरपी प्रभारी वी राम, अमरेन्द्र कुमार, अटल विहारी, सौरभ कुमार, दिलीप प्रसाद समेत सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे और इस सुनहरे पल के गवाह बने