
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI)ने पैसे के लेन-देन के नियम में बदलाव किए हैं . SBI का ये बदलाव कैश निकालने और जमा करने नियमों हुआ. ऐसे में अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो नए नियम जान लीजिए नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है
अब दूसरे के खाते में जमा नहीं कर पाएंगे पैसे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है । अब कोई किसी दूसरे के खाते में पैसा नहीं जमा करा पाएगा. चाहे वो उसका रिश्तेदार ही क्यों न हो. यानि ऐसे समझिए अगर आपका एसबीआई में बैंक खाता है तो केवल आप ही कैश काउंटर पर जाकर पैसे जमा करा पाएंगे. आपकी जगह आपके पिता, आपके बेटे ,आपकी पत्नी या आप भाई बहन में से कोई भी नहीं आपका पैसा खाता मे यहां तक कि कोई पिता भी अपने बेटे के SBI खाते में पैसे नहीं जमा करा पाएगा.
किसी भी ब्रांच में जमा करें पैसे
SBI ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक और नियम बदल दिया है. इस नियम के तहत SBI ग्राहक अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी ब्रांच में जाकर अपने बचत खाते में जितना चाहे पैसा जमा कर सकते हैं. पहले ये सुविधा नहीं थी.
अब नहीं लगेंगे पैसे
एसबीआई खाते में एक न्यूनतम बैलेंस हर महीने बरकरार रखकर आप ATM से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. RBI ने देश के टॉप बैंकों को यह निर्देश दिया है कि वे अपने ग्राहकों को प्रति महीने एक निश्चित संख्या में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा उपलब्ध कराएं.
ATM से पैसा निकालने का लिमिट घटा
SBI ने ATM से रोजाना पैसे निकालने की लिमिट को 40,000 रुपये से घटाकर 20,000 रुपये कर दिया है. ATM से पैसे निकालने की नई लिमिट 31 अक्टूबर को लागू हुई थी. डिजिटल ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा देने और ATM फ्रॉड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ऐसा किया गया है.