
नालंदा जिला ने एक बार फिर परचम लहराया है। बाकी जिलों को पटखनी देते हुए नालंदा जिला एक बार फिर अव्वल स्थान पाया है। सात निश्चय योजना को लागू करने में नालंदा जिला को 76 फीसदी अंक मिले हैं। इससे पहले हर घर नल और पक्की नाली गली में भी नालंदा जिला बिहार में टॉप पर है। साथ ही छात्रों को दिए जाने वाले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी नालंदा अव्वल है। यानि अपना नालंदा हर क्षेत्र में नंबर है ।
इसे भी पढ़िए–बिहारशरीफ, राजगीर, सिलाव, गिरियक, रहुई, नूरसराय और कतरीसराय वालों के लिए बहुत जरूरी खबर
नालंदा को किस योजना में कितने अंक मिले जानिए
क. हर घर नल का जल योजना को लागू करने में जिला को 100 में से 81 अंक मिले हैं (नंबर वन)
ख.पक्की नाली गली योजना के क्रियान्वयन में 100 अंकों में से 79 अंक (नंबर वन)
ग. घर का सम्मान शौचालय निर्माण योजना में भी नालंदा को 100 में से 81 अंक प्राप्त हुए (नंबर वन)
घ. स्वयं सहायता भत्ता में भी 100 में से 73 अंक मिले (नंबर वन)
ग. कुशल युवा कार्यक्रम में भी 100 में से 75 अंक मिले (नंबर वन)
ड़. हर घर बिजली में योजना में नालंदा को 100 में से 82 अंक मिले (नंबर वन)
च. नल जल शहरी योजना में जिले को 100 में से 63 अंक मिले (नंबर वन)
छ. घर घर शौचालय शहरी में भी नालंदा को 92 अंक मिले हैं (नंबर वन)
ज.पक्की नली गली शहरी योजना में जिला को 75 अंक मिले हैं (नंबर वन)
यानि समेकित रूप से सात निश्चय की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में नांलदा जिला को 76 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए और राज्य में पहले स्थान पर आया । इस मौके पर जिले के डीएम डॉ त्यागराजन ने संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नालंदावासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि पूरी गुणवत्ता के साथ इन कार्यक्रम का समय से क्रियान्वयन कराया जाए ताकि लोगों तक सरकार की इन योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके । नालंदा लाइव भी जिला प्रशासन की इन उपलब्धियों के लिए बधाई देता है। लेकिन जिले में शौचालय योजना में जिस तरह से की गड़बड़ियां सामने आई हैं वैसे मामले आगे सामने न आए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके