
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी लाख व्यस्तताओं के बावजूद कुछ लोगों को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलते हैं. ऐसे ही एक शख्स नालंदा के डॉक्टर सुनील भूषण शरण भी हैं. जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर सुनील भूषण शरण को जन्मदिन की बधाई दी है। हर बार की बधाई में कुछ अलग खास होता है
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि आपकी जिंदगी में ये दिन बार बार आए. साथ ही ढेर सारी खुशियां और अवसर भी लाए. इस बार उन्हें जो कार्ड भेजा गया है उसपर अमृतसर के गोल्डन टेंपल की तस्वीर है. साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को डाक टिकट भी लगा है।जो बेटियों को आगे बढ़ने की कहानी कहती है।

साल 2019 में अलग संदेश था
पीएम मोदी ने साल 2019 में भी डॉक्टर सुनील भूषण शरण को जन्मदिन की बधाई दी थी। साल 2019 में पीएम मोदी ने जो बधाई संदेश भेजा था. उसमें कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल की तस्वीर लगी थी। साथ ही जो डाक टिकट लगा था वो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का था। इसमें पीएम मोदी ने जन्मदिन का संदेश लिखा था- प्रिय सुनील, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ये साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां और सफलता लाए

साल 2018 की शुभकामनाएं अलग
पीएम मोदी ने साल 2018 में भी डॉक्टर सुनील भूषण शरण को जन्मदिन की बधाई दी थी. उस साल उन्होंने जो कार्ड भेजा था उसपर हैदराबाद के चार मीनार की तस्वीर लगी थी.

कौन हैं डॉक्टर सुनील भूषण शरण
डॉक्टर सुनील भूषण बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव शेखपुरा जिला का पांची है. वे भारतीय जीवन बीमा निगम में बड़े पद से रिटायर हुए हैं। मौजूदा समय में वो नेशनल ऑरगेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं. उनके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं.