
बिहार बीजेपी के दफ्तर में कोरोना विस्फोट हुआ है. बताया जा रहा है कि बिहार बीजेपी के दफ्तर में 100 नेताओं का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें से 75 नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं
कौन कौन नेता शामिल
बीजेपी दफ्तर में जो 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उसमें कई बीजेपी के सीनियर नेता शामिल है, संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा शामिल हैं
इसे भी पढ़िए-उपेंद्र कुशवाहा का पूरा इंटरव्य पढ़िए.. तेजस्वी,नीतीश,पासवान और मांझी पर क्या कहा
सोमवार लिया गया था सैंपल
बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीजेपी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति हो गई थी. जिसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर 100 नेताओं का सैंपल कलेक्ट किया था. जिसके बाद सबकी रिपोर्ट आई है.
इसे भी पढिए-पूरा बिहार होगा लॉकडाउन!.. जानिए कब तक रह सकता है लागू
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सभी नेता से लेकर कॉल सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों का टेस्ट लिया गया था. जायसवाल ने कहा कि वर्जुवल रैली में भीड़ नहीं होती है. बीजेपी के नेता अपने-अपने घर से ही नेताओं को संबोधित करते हैं. जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
इसे भी पढ़िए-कोरोना से दो डॉक्टरों की मौत, एक डॉक्टर PMCH में थे तैनात
तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सताधारी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में परिवार समेत 85 लोग कोरोना पॉज़िटिव. वर्चुअल रैली के कारण बिहार BJP के 75 नेता संक्रमित. उपमुख्यमंत्री आवास के निजी स्टाफ सहित अनेक लोग संक्रमित. मुख्य सचिव और सचिवालय के अनेक कर्मचारी संक्रमित. बिहार में जब CM/Dy CM,मंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या?
मुख्यमंत्री आवास में परिवार समेत 85 लोग कोरोना पॉज़िटिव
वर्चुअल रैली के कारण बिहार BJP के 75 नेता संक्रमित
उपमुख्यमंत्री आवास के निजी स्टाफ सहित अनेक लोग संक्रमित
मुख्य सचिव और सचिवालय के अनेक कर्मचारी संक्रमित
बिहार में जब CM/Dy CM,मंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 14, 2020