बिहार में फिर मिले कोरोना के 1742 नए मरीज.. जानिए किस जिले में कितने मिले

0

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1742 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसके बाद सूबे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23300 हो गई है.

नालंदा और सीवान ने लगाया शतक
शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सीवान और नालंदा जिला में मिले हैं. सीवान में सबसे ज्यादा 122 नए मरीज मिले हैं. तो वहीं, नालंदा जिला में कोरोना के 105 नए मरीज मिले हैं. तो वहीं, राजधानी पटना में 99 नए मरीज मिले हैं. जबकि पश्चिम चंपारण में 98 नए मरीज मिले हैं.

किस तारीख को कितने मरीज मिले
16 जुलाई को 1385 नए केस
15 जुलाई को 1320 नए मामले
14 जुलाई को 1432 नए मामले
13 जुलाई को 1116 नए मामले
12 जुलाई को 1266 नए मामले
11जुलाई को 709 नए मामले

पिछले 24 घंटे में 10 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 10 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 167 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.77 % है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.

सूबे में 14101 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 14101 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 65.41% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 568 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

किसे जिले में कितने मरीज.. देखिए

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …