बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 25 हजार के पार.. किस जिले में कितने नए मरीज

0

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. जिसके मुताबिक कोरोना के 1667 नए मरीज मिले हैं. सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हजार के पार हो गई है

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 17 जुलाई को 739 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा 16 जुलाई और इससे पहले के पेंडिंग रिपोर्ट में 928 लोग और संक्रमित मिले हैं. जिसके कारण दोनों रिपोर्ट मिलकर कुल 1667 लोग मरीज मिले हैं.

4 और लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है जबकि इससे पहले गुरूवार को रिकार्ड 17 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. यानी कि केंद्र सरकार की माने तो बिहार में 48 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की मौत कोरोना से हो गई.

पटना में आंकड़ा 3000 के पार
राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या 3000 के पार हो गई है. संक्रमितों की पहचान हो सके, इसके लिए राज्य सरकार ने पटना जिले के शहरी क्षेत्र के 25 स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

किस जिले में कितने नए मरीज
सबसे अधिक संक्रमित पटना में मिले। यहां के 137 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुजफ्फरपुर में 85, नालंदा में 52, रोहतास में 45, पश्चिम चंपारण में 43, भागलपुर में 40, सारण में 39 और पूर्वी चंपारण में 34 मरीज मिले। समस्तीपुर के 29, गया के 28, बक्सर के 26, सुपौल के 21, लखीसराय के 17, शेखपुरा और वैशाली के 14-14, सहरसा के 11 और अरवल के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांका, मधेपुरा, मुंगेर व बेगूसराय में 9-9, भोजपुर तथा जहानाबाद में 8-8, मधुबनी और सीवान में 7-7, दरभंगा में 6, गोपालगंज व सीतामढ़ी में 5-5, पूर्णिया में 4, शिवहर में 3 और नवादा में 2 नए मरीज मिले हैं। झारखंड के चाइबासा और गुमला के 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका सैंपल पटना में लिया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…