
बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सूबे में कोरोना के 1502 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 30066 पहुंच गया है. पटना जिले में सबसे ज्यादा 452 मे कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।
किस जिले में कितने मिले
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरवल में 9, औरंगाबाद में 2, बाँका में 1, बेगूसराय में 24, भागलपुर में 31, बक्सर में 1, दरभंगा में 4, गया में 54, पूर्वी चंपारण में 1, गोपालगंज में 2, जमुई में 11, जहानाबाद में 39, कटिहार में 27, खगड़िया में 12, लखीसराय में 3, मधेपुरा में 10, मधुबनी में 1, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 113, नालंदा में 35, नवादा में 31, पटना में 174, पूर्णिया में 2, रोहतास में 1, सहरसा में 7, शेखपुरा में 10, शिवहर में 3, सीतामढ़ी में 22, सीवान में 12, सुपौल में 15, वैशाली में 46 और पश्चिमी चंपारण में 24 नए संक्रमित मिले हैं।
कम्फेड मुख्यालय में कोरोना की घुसपैठ
बिहार में कोरोना महामारी धीरे-धीरे सभी संस्थानों में घुसपैठ करता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के बाद अब शीर्ष सहकारी संस्था कम्फेड के मुख्यालय में कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार कुछ अफसरों के संक्रमित होने के बाद कम्फेड का मुख्यालय आनन-फानन में बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 5 दिनों तक बंद रहेंगे सारे महत्वपूर्ण प्रशासकीय कामकाज। वहीं दुग्ध उत्पादन को लेकर किसी भी विपरीत असर को रोकने के लिए एहतियाती कार्रवाई चल रही है।