
नालंदा जिला में बदमाशों ने गोली मारकर 14 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वो अपने चाचा के छत पर सुबह में टहल रहा था. तभी उसे गोली मार दी गई.
क्या है पूरा मामला
मामला चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ रसलपुर गांव की है . 14 साल का शंकर कुमार अपने चाचा भूषण रजक के घर की छत पर सुबह में टहल रहा था कि पड़ोस की छत से चली गोली उसके मुंह में जा लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़िए-बिहार के 27 शहरों के बारे में जानिए.. कौन सबसे साफ और कौन सबसे गंदा
पुलिस टीम पर भी हमला
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब पड़ोस के घर पर दबिश दी तो घर की महिलाओं ने रोड़ेबाजी कर दी। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में चार महिलाओं तथा एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है।
इसे भी पढ़िए- मनीष मौत विवाद: सत्याग्रह पर घरवाले.. डॉक्टरों ने दी हड़ताल की धमकी
पुराने विवाद में कर दी हत्या
बताया जाता है कि भूषण रजक की जमीन से होकर पड़ोस के रविदास टोला के लोग रास्ता की मांग कर रहे हैं। इसका विवाद चार सालों से चला आ रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों में रास्ते पर गोबर रखने के लिए विवाद हो गया था। तब पुलिस भी आई थी। पुलिस स्थिति नियंत्रित कर लौट गई थी।
इसे भी पढ़िए-बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनायी स्क्रीनिंग कमेटी.. जानिए कमेटी में कौन-कौन
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
दो दिन पहले भी बारिश में गिरे पेड़ को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त भी चंडी के थानाध्यक्ष रितुराज पहुंचे थे और पेड़ को हटवाकर रास्ता खोलवा दिया था। हत्या की घटना को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
घटना से गांव में तनाव
घटना के बाद हिलसा के डीएसपी के पहुंचने पर शव को उठाया गया। पुलिस पर हमला व हत्या के मामलों में दो दर्जन से अधिक लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस टीम ऐहतियातन गांव में कैम्प कर रही है।