
नालंदा जिले में सड़क हादसे की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है । हिलसा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक जख्मी है । उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसा हिलसा-एकंगरसराय मेन रोड पर ढिवरापर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। बताया जा रहा है कि हिलसा से बाइक पर सवार दो युवक एकंगरसराय की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक की तेज रफ्तार में थी और हादसे के बाद दोनों बाइक सवार रोड पर गिर पड़े । जिसमें एक बाइक सवार अभय प्रताप की मौके पर मौत हो गई । जबकि दूसरा अमित कुमार गंभीर रुप से जख्मी है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अमित और अभय दोनों इस्लामपुर थाना के पैठना पंचायत के मखदुमपुर गांव के रहने वाले हैं