
विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट कप के फाइनल में नालंदा की टीम हार गई ।बरबीघा के एस के आर कॉलेज मैदान में खेल गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ । लेकिन आखिरकार जमुई की टीम ने नालंदा की टीम को 5 रन से हरा दिया और कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में जेडीयू सांसद और राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए । उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर उत्साहित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक संतोष कुमार शंकु को भी धन्यवाद कहा । आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मशहूर क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने किया था ।
इसे भी पढ़िए--जब बरबीघा पहुंचे मुनाफ पटेल