
बिहारशरीफ का पुलपर बाजार जिले के सबसे व्यस्तम बाजारों में से एक है। भीड़ का आलम ऐसा रहता है कि लोग एक दूसरे से टकराते हैं। ऐसे में नालंदा लाइव आपको आगाह करता है कि पुलपर बाजार में जब भी चलें तो बचके चलें नहीं तो आपका पैर भी फंस सकता है। जी हां, रविवार को ऐसा ही एक वाक्या सामना आया। पुलपर बाजार में रविवार को एक युवक का पैर नाले के उपर लगी जाली में चला गया और फंस गया। वो पैर निकालने की पूरी कोशिश किया लेकिन नहीं निकला। वहां मौजूद लोगों ने भी प्रयास किया लेकिन फिर भी उस युवक का पैर नहीं निकला। फिर लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। लेकिन काफी देर बाद भी जब कोई निगम कर्मी नहीं आया तो आखिरकार स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का जिम्मा थामा। फिर कटर की मदद से स्थानीय लोगों ने जाली को काटकर युवक का पैर बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि युवक पैदल ही गुजर रहा था। तभी उसका बायां पैर लोहे की जाली के बीच घुस गया और अटक गया। युवक ने काफी कोशिश की पर पैर बाहर नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना देने के बाद उसकी मदद करने की कोशिश की। हालांकि युवक का पैर बाहर नहीं निकल पाया। करीब एक घंटे तक युवक को दर्द से कराहते देखकर स्थानीय लोगों ने लोहा काटने की मशीन मंगायी और जाली को काटकर उसका पैर बाहर निकाला। हालांकि जैसे इसकी सूचना नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल को मिली वो दस मिनट के अंदर निगम के हेल्थ इंस्पेक्टर के साथ पहुंचे और जाली को ठीक करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने शहर के मेन होल को भी ढ़कने को कहा ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न हो ।