नालंदा के 5 ‘पापियों’ को करो गिरफ्तार, लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

0

नालंदा जिला में पांच लड़कों पर एक लड़की का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस पांचों लफंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश मे जुट गई है। मामला नालंदा जिला के हिलसा की है। बताया जा रहा है कि एक लड़की कोचिंग आई थी। कोचिंग खत्म होने के बाद वो अपने एक सहपाठी के साथ पैदल ही घर लौट रही थी। तभी भरेती के खंधा में पांच लफंगों ने दोनों को घेर लिया। पांचों लफंगों ने पहले दोनों पर छीटाकशी की और पीछा करने लगे। फिर सुनसान जगह देखकर दोनों को घेर लिया और पांचों पापियों ने पहले दो के बारे में काफी अपशब्द कहे। फिर लड़का-लड़की को एक दूसरे के साथ गलत हरकत करने को कहा। मना करने पर पापियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ गलत हरकतें की। जिसका इन लफंगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़का लड़की दोनों को धमकी दी कि अगर मुंह खोले तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची। जहां परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। इस बारे में जब पांचों पापियों को पता चला तो उसने इस वीडियो को वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लड़की अपने परिजनों के साथ हिलसा थाना पहुंची और बिल्ला समेत पांचों पापियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अब पांच पापियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले जहानाबाद,गया और कैमूर में जबरन लड़की से छेड़खानी कर वीडियो बनाने की वारदात सामने आई थी। अब ऐसा मामला नालंदा जिला में सामने आया है। ऐसे नालंदा लाइव इस मामले में हिलसा के पांपों पापियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता है ताकि आगे कोई ऐसा करने की हिम्मत न जुटा सके और बेटी बेटियां बेझिझक घूम सकें

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…