सीएम नीतीश का ऐलान, नहीं करेंगे ‘थ्री सी’ से समझौता

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने ऐलान किया कि वे कभी भी थ्री सी से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि थ्री सी यानि  क्राइम,करप्शन और कम्यूनलिज्म से न तो कभी समझौता किया है और न ही करेंगे। ये बात उन्होंने पटना में एएन कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में कही।
बिहार को बनाएंगे विशेष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो बिहार के लिए विशेष दर्ज के मांग करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने ये बात भी कही कि हम अपने संसाधनों से भी राज्य का विकास करेंगे। आपको बता दें कि रविवार को नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की थी।
एएन कॉलेज में बनेगी बहुमंजिला इमारत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक एएन कॉलेज में बहुमंजिला इमारत बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एएन कॉलेज में पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था है लेकिन बिल्डिंग को लेकर जो दिक्कत आ रही है उसे जल्द ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाकर दूर कर लिया जाएगा। इसके अलावा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भी बेहतर बनाने की बात कही।
अनुग्रह बाबू ने आजादी में निभाई अहम भूमिका
इस मौके पर उन्होंने आजादी के आंदोलन में अनुग्रह बाबू के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अनुग्रह बाबू की बड़ी भूमिका रही है साथ ही चंपारण सत्याग्रह में भी अनुग्रह बाबू ने विशिष्ट भूमिका निभाई थी। वे बिहार के विकास के लिए तत्पर रहे।

इसे भी पढ़िए-नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान.. राम मंदिर से पहले बनेगा सीता मंदिर

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अन्य जिले

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …