
नालंदा जिला में रंगदारी का धंधा एक बार फिर से फलने फूलने लगा है। बदमाश लोगों से गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। ताजा मामला नालंदा जिला के हिलसा की है। जहां मकान बनाने के एवज में दो लाख रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर बदमाशों ने पहले दीवार गिरा दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में मकान मालिक ने हिलसा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हिलसा थाना के धर्मपुर गांव के रहने वाले पिंकू कुमार अपनी जमीन पर मकान का बनवा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ बदमाशों ने मकान निर्माण करने के एवज में दो लाख रुपया की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश हथियार से लैस होकर आए और रंगदारी के तौर पर गुंडा टैक्स मांगा। गुंडा टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान का दीवार को ध्वस्त कर दिया और मकान बनवा रहे पिंकू कुमार पर कई गोली चला दी।जिसमें वो बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ठा हो गए। जिसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही हिलसा थाना के दरोगा बच्चन मण्डल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से बदमाश की एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इस मामले में पिंकू कुमार ने हिलसा थाना में भोला गोप, शंकर गोप, श्याम गोप, अनिल गोप, सोनू गोप, पवन गोप को नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़िए-रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर गोलीबारी