नवादा में पिछले 48 घंटे में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी

0

नवादा जिला में पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगहों से तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है ।
वीआइपी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
किउल-गया रेलखंड पर नवादा रेलवे स्टेशन से उत्तर वीआइपी कॉलोनी के पीछे रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र 20 साल के आसपास है। रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव का गर्दन कटा था। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। दरअसल, शव के पास खून की मात्रा काफी कम होने से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर रखा गया। क्योंकि अगर युवक ने आत्महत्या की होती या ट्रेन से गिरने से मौत होती तो वहां खून की मात्रा ज्यादा होती। घटनास्थल के आसपास किसी प्रकार का कोई साक्ष्य या पहचान पत्र नहीं मिला। जिससे मृतक की पहचान होना मुश्किल हो रहा है। वैसे वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि शव के पास एक मोबाइल फोन था। जिसे किसी ने गायब कर दिया।
एनएच 31 पर मिला शव
दूसरा शव राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मुफस्सिल थाना के अमेरिका बिगहा गांव के पास एक युवक का शव मिला है । उसकी भी पहचान अबतक नहीं हो सकी है। इसी प्रकार अकबरपुर थाना के इंदौल बधार से एक अधेड़ के शव मिला है । उसकी भी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In नवादा

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…