बिहारशरीफ रोजगार मेला में मिली नौकरी ही नौकरी

0

बिहारशरीफ में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनो युवाओं को नौकरियां दी गई। जॉब फेयर में देश भर की जानी मानी  कंपनियां मारुति,हीरो के अलावा उमंग टोटो,किरण ऑटोमाबाइल,शिवशक्ति ऑटोमोबाइल,नालंदा इंटरप्राइजेज और एनबी कंस्ट्रक्शन समेत 9 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस रोजगार मेला के लिए करीब 200 युवक युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 55 युवाओं को ऑन द स्पॉट नौकरी दी गई। इस मेला का आयोजन बिहारशरीफ के गढ़पर स्थित रुमन टेक्नोलॉजी के कैंपस में किया गया था। गढ़पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास सेंटर के निदेशक दीपेंद्र नाथ अश्क के मुताबिक यहां से 1580 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिसमें से करीब 700 युवक-युवतियों को नौकरी दी गई है। साथ ही कहा कि इस रोजगार मेले में जिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिली है। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। अश्क के मुताबिक जल्द ही फिर से बिहारशरीफ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बिहारशरीफ में आयोजित सातवें रोजगार मेला के अवसर पर अनामिका कुमारी,पंकज कुमार,अभिजीत कुमार,कुमार प्रणब,रेखा कुमारी,ललिता कुमारी,स्नेहलता कुमारी और कई लोग मौजूद थे

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In जॉब एंड एजुकेशन

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…