
सूबे में बढ़ते अपराध और गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आरजेडी ने बिहारशरीफ में आक्रोश मार्च निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में नालंदा जिला युवा आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ये मार्च शहर के अलग-अलग मोहल्लों से होते हुए हॉस्पिटल मोड़ पहुंचा और सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

नालंदा जिला युवा आरजेडी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि बिहार में आम लोग ही नहीं पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता भगवान है। सुनील यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि सूबे में शांति,सद्भाव और भाईचारा पूरी तरह से खत्म हो गया है। गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले को लेकर आरजेडी के युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में बिहारियों को न सिर्फ दौड़ा दौड़ाकर पीटा जा रहा है. बल्कि उनका कत्लेआम हो रहा है और नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के साथ गलबहियां कर रहे हैं
इसे भी पढ़िए-जेडीयू छात्र समागम में हंगामा, सीएम नीतीश पर फेंके चप्पल
आक्रोश मार्च में नालंदा जिला आरजेडी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुमायूं तारीख, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार, राजीव कलम, जीत यादव, ख़ुर्शीद अंसारी, टीकू यादव, अरुणेश यादव, विनोद यादव, नीतीश कुमार, मो सद्दाम, मुनचुन यादव, संतोष पांडेय पूर्व मुखिया विजय यादव, सरफराज आलम, गुड्डू यादव, पप्पू ठाकुर के अलावे बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया.