
राजगीर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर है।शहर के टाउन फीडर इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया में हाई टेंशन तार बदले जाने की वजह से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कब से कब तक गुल रहेगी बिजली
बिजली विभाग के मुताबिक, राजगीर पावर सब स्टेशन से लेकर राजगीर बस स्टैंड के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर के बीच हाई टेंशन तार जर्जर हालात में है। इन्हें बदला जाना है। इस वजह से आज यानि गुरुवार से शनिवार तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये बिजली कटौती सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी।
सुबह नौ बजे से पहले निपटा लें जरुरी काम
तीन दिनों तक बिजली कटौती को देखते हुए नालंदा लाइव की राजगीर वासियों से अपील है कि वो परेशानी से बचने के लिए सुबह 9 बजे से पहले ही पानी की टंकी भर लें। साथ ही अपने मोबाइल और पावर बैंक को पूरी तरह चार्ज कर लें। इसके अलावा अगर घर में इनवटर है तो उसे भी पूरी तरह से चार्ज कर लें। ताकि बिजली नहीं रहने पर भी परेशानी नहीं हो।