
बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस ने लगभग दो सप्ताह पूर्व अपहृत किए गए युवक को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास से एक बंद बोरे में बेहोशी की हालत में बरामद किया है। बरामद युवक नवादा थाना के बुधआरा गांव निवासी गुलशन कुमार को अपराधियों ने उस वक्त किडनैप कर लिया था जब वह नवादा कोर्ट में एक केस के मामले में गवाही देने जा रहा था। अपराधियों की मनसा थी कि वह गवाही ना दे। इसी को लेकर उसे किडनैप कर लिया गया था। इस बाबत बरामद युवक गुलशन कुमार ने होश में आने के बाद बताया कि गत 22 मई विनोद साहू एवं उनके सहयोगियों ने नवादा कोर्ट जाने के दौरान रास्ते में ही स्कॉर्पियो में बिठा कर कहीं दूसरे जगह ले जाकर मारपीट एवं बेहोशी की गोली खिलाकर 12 दिन तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान मेरे साथ मारपीट करता रहा। इसके बाद बेहोशी की हालत में मुझे बोरे में बंद कर ट्रेन में फेंक दिया। जब ट्रेन बिहारशरीफ पहुंची तो उसी वक्त रोज की तरह रेल पुलिस ट्रेन की जांच कर रही थी उसी दौरान बोले में बंद हालत में युवक को पाया गया। पुलिस ने तत्काल उसे बोरे से बाहर निकाल कर थाना परिसर में बेंच पर लिटाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर के बाद गुलशन को होश आई। इसके बाद गुलशन ने पुलिस को सारी बातें बताई।