नालंदा में लहरिया कट बाइक चलाने से रोका तो मार दी गोली. जानिए पूरा मामला

0

नालंदा में एक अधेड़ ने लहरिया कट बाइक चलाने से युवक को मना किया तो उसने पिस्टल निकाली और गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इसमें 1 गोली अधेड़ के पैर को छूकर निकल गई, जबकि बाकी चली 2 गोलियों से उसने किसी तरह बचाव किया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

कहां का है मामला
मामला बेना थाना इलाके के सरथा गांव का है। बताया जाता है कि सुधीर सिंह का बेटा किशन कुमार अक्सर गांव की गली में तेज बाइक चलाया करता है। आज भी वह गली में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। जिसपर गांव के ही बुजुर्ग जयनारायण सिंह ने रोक कर समझाने की कोशिश की। इस पर वह बात विवाद करने लगा। इसी बीच समझाने के क्रम में उसने हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उनके पैर को छूकर निकल गया ।

इसे भी पढ़िए-चिराग से चाचा पारस ने लिया बदला.. अपमान की आग में जल रहे थे पशुपति पारस !

घायल अस्पताल में भर्ती
घायल रामप्रबोध सिंह के पुत्र कुमार प्रमेन्द्र देव (45 वर्ष) हैं। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने बताया कि गोली उनके दाहिने पैर में छू कर निकल गई है। मौके पर पहुँची बेना थाना पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखा बरामद किया है।

जांच में जुटी पुलिस
बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि जख्मी के फर्द बयान लेकर वेना थाना को फॉरवर्ड कर दिया गया है। वहीं बेना थानाध्यक्ष नगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द की आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…