नालंदा में गांव वालों ने बारातियों को बनाया बंधक.. कहा, पहले लौटाओ ‘दहेज’

0

नालंदा जिला में शादी समारोह में एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। जब गांव वालों ने बारातियों को ही बंधक बना लिया। बवाल मचा तो पंचायत बैठी। जिसके बाद मामला सुलझा।

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिले के सारे थाना इलाके के गिलानी गांव की है। जहां शादी के मंडप पर दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने लगा। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा समेत बारात को बंधक बना लिया।

कहां से आई थी बारात
बारात पटना जिले फतुहां से आई थी। बारात समय से पहुंच चुकी थी। रस्म के दौरान जब पुरोहित ने लड़के के हाथ में कंगन बांधा तो दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। मंडप में ही वो बेहोश हो गया। पुरोहित ने जब इस बात की जानकारी वर पक्ष को दी तो मारपीट करने लगे। धमकी दिए कि किसी को ये बात बताई तो खैर नहीं।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में बिना मास्क पहने RJD नेता की पिटाई.. मामले ने पकड़ा तूल..

काफी देर बाद आया दूल्हे को होश
काफी देर तक जब दूल्हे को होश नहीं आया तो धीरे-धीरे यह बात वधू पक्ष को भी मालूम हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। शादी में खर्च हुए रुपए की मांग को लेकर सभी को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप था कि इस बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

पंचायत ने कराई सुलह
लड़की वालों का कहना था कि जब तक शादी में खर्च हुए 60 हजार रुपए नहीं मिलेगा, तब तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें रुपए लौटाने की बात पर सहमति बनी। फिर बंधक को रिहा कर दिया गया। बिना शादी के दूल्हे को लौटना पड़ा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…