
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) से पहले सभी राजनीति पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी हैं. लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) बेरोजगारी यात्रा निकाल रहे हैं . तो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी जवाब देने के लिए यात्रा निकालेंगे
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा
लोक जनशक्ति पार्टी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है . एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान भी अब पूरे बिहार का दौरा करेंगे. चिराग पासवान ने अपनी यात्रा का नाम बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट दिया है. ये यात्रा 21 फरवरी से शुरू होगी.
टीम को दिया टास्क
इस यात्रा को लेकर कोई कोर कसर ना रहे इसके लिए चिराग ने पार्टी के प्रधान महासचिव से लेकर प्रवक्ताओं तो अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं. चिराग की यह पहली यात्रा है ऐसे में उन्होंने इस यात्रा की सफलता के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
23 फरवरी से तेजस्वी की यात्रा
मालूम हो कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने 23 फरवरी से बेरोजगारी हटा यात्रा पर निकलने का ऐलान कर दिया है. इस यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा एक हाईटेक बस भी बनवाई गई है जिसमें बैठकर वो पूरे बिहार की यात्रा करेंगे और रोजगार समेत शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे.