
नालंदा में जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. ये बैठक पावापुरी के दिगंबर जैन कोठी परिसर में आयोजित किया गया था. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को गुरुमंत्र दिया
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में LIC अफसर की पीट-पीटकर हत्या.. LJP नेता पर मर्डर का आरोप
कार्यकर्ताओं को आरसीपी मंत्र
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना, टीम भावना का विकास करना, बूथ स्तर के संचालन को मजबूत करना है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा विकास के कार्यों को पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। राज्य सरकार के लिए पॉजिटिव छवि बनाने पर काम करना और पार्टी गतिविधियों को व्यवस्थित करना शामिल है।
चुनाव लड़ने पर कहा
असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू के चुनाव लड़ने पर आरसीपी सिंह ने कहा इस बात पर हमारे प्रदेश इकाई के द्वारा निर्णय लिया जाएगा | हमारे असम , केरल और बंगाल के साथी ने सहमति दी है।
इसे भी पढ़िए-गौ-सेवा में जुटे राजगीर के पूर्व विधायक.. गीर गाय की खासियत जानिए
सोमवार को विकास दिवस
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर आरसीपी सिंह ने उनका जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों के बीच विकास के कार्यों का चर्चा करेगें।
इसे भी पढ़िए-ब्रेकिंग न्यूज़- नालंदा में विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार
प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मजबूती और रणनीति पर मंथन, संवाद और वैचारिक दृष्टिकोण बनाने और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलायी गयी है | चूंकि जदयू बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी बड़ी ताकत समझती और मानती रही है। हमारा जोर बूथ स्तर पर पार्टी की कार्यप्रणाली को और मजबूत करना होगा।
बैठक में कौन-कौन मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर ,राजगीर विधायक कौशल किशोर, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण ,अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार,पूर्व प्रमुख सुनील कुमार,प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रवक्ता मुन्ना सिद्द्की,विपिन यादव ,छात्र जिलाध्यक्ष धंनजय देव के अलावे कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।