गौ-सेवा में जुटे राजगीर के पूर्व विधायक.. गीर गाय की खासियत जानिए

0

राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति इन दिनों गौ सेवा में जुटे हुए हैं। वे देश की पुरानी गायों की नस्लों में से एक गीर गाय के दूध को शहरवासियों को उपलब्ध करवा रहे हैं.

नंदिनी डेयरी चला रहे हैं रवि ज्योति
पुलिस से राजनेता बने रवि ज्योति दीपनगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के निकट अपने आवास पर नंदिनी डेयरी चलाकर गीर गाय की दूध शहरवासियों को उपलब्ध करा रहे हैं। वे स्टाफ के साथ खुद भी गौ सेवा में जुटे रहते हैं. साथ ही गीर गाय की विशेषता को भी बता रहे हैं

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में प्रियंका नहीं मरी.. बल्कि डॉक्टरों ने मार दिया ?

क्या है गीर गाय की खासियत
जेडीयू के पूर्व विधायक रवि ज्योति के मुताबिक गीर गाय भारत की सबसे पुरानी देसी गाय है। ऐसे में इस गाय को संरक्षण देना बहुत ही जरूरी है। इतना ही नहीं इसके दूध में 4.5% फैट की मात्रा अधिक होती है। गीर गाय की दूध टूटी हुई हड्डियों का भी इलाज करने में सक्षम है। यह अनिंद्रा को ठीक करता है और जॉइंट मैसेज के लिए सबसे अच्छा होता है। सबसे महत्वपूर्ण उन लोगों के लिए है जो मोटापे से ग्रस्त हैं इसका दूध किडनी के लिए भी लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़िए-बिहार क्रिकेट लीग(BCL) के लिए लगी 100 क्रिकेटरों की बोली.. जानिए कौन कितने में बिके

मस्तिष्क विकास में मदद
उनका कहना है कि आयुर्वेदिक द्वारा गीर गाय का घी बच्चों के मस्तिष्क विकास में मदद करता है. सूर्य की रोशनी में गीर गाय अपने सिर से कैरोटीन प्राप्त करती है और गायों की अपेक्षा इसमें ओमेगा-3 के साथ-साथ A2,E और D भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए-ब्रेकिंग न्यूज़- नालंदा में विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार 

गुजरात से लाए हैं 12 गाय
उन्होंने बताया कि वे गुजरात से 12 गीर गाय लाए हैं. जो करीब 100 लीटर के आसपास दूध देती. जिसे बाजार में ₹110 लीटर के रूप में बेचा जा रहा। उनका कहना है कि गीर गाय के बारे में कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के ही द्वापर युग के समय से ही यह गाय है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खेती किसानी

Leave a Reply

Check Also

सिपाहियों का बड़ा खुलासा.. कहा, ASP साहब अपने घर बुलाकर शरीर में तेल लगवाते हैं

बिहार पुलिस के बड़े अफसर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। IPS विकास वैभव का मामला शांत भी…