बिहारशरीफ में भाई ने भाई को मारी गोली

0

बिहारशरीफ में कलयुगी भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। मामला बिहारशरीफ के कल्याणपुर-मिरदाद मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ।

दोनों बच्चों के बीच का झगड़ा दोनों गोतनी के बीच पहुंच गया। झगड़े में उनके पति भी शामिल हो गये। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए टेम्पो चालक किशोरी प्रसाद को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद छोटा भाई फरार है।

जख्मी की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। उसी दौरान उनकी गोतनी उनसे झगड़ा करने लगी। इसी दौरान देवर राजू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बड़े भाई ने विरोध किया तो दोनों भाईयों में मारपीट होने लगी। उसी दौरान राजू ने अपने कमरे से पिस्तौल निकाला और बड़े भाई को गोली मार दी।

गोली उनके पेट में लगी है। लोगों की सहायता से उसे अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना भेज दिया गया। रेफर होने के बाद घटना की जानकारी पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…